टनकपुर में कोतवाल चेतन रावत को ज्ञापन सौंपते आक्रोशित ग्रामीण। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत छीनीगोठ तल्ली में अराजक तत्वों के स्मैक का सेवन और बिक्री से ग्रामीण भड़क उठे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल चेतन रावत को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई।
कोतवाली पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को ज्ञापन सौंपकर कहा कि गांव में कुछ अराजक तत्व नशे का कारोबार कर रहे हैं। इसमें गांव के अलावा कुछ बाहरी तत्व शामिल हैं। यह गांव में अराजकता और दहशत फैला रहे हैं। छीनी कंपाटमेंट 02 के जंगल में गांव के किनारे सुबह और शाम यह लोग बैठ रहते हैं। विरोध करने और पुलिस में शिकायतें करने पर घरों आकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे गांव के लोग दहशत में हैं। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सुरेश चंद्र गहतोड़ी, नवीन चंद्र नरियाल, सुनील, पुष्कर, राहुल राम, ओम प्रकाश, नवीन भट्ट, सुनील नरियाल आदि शामिल हैं।