फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया गैस एजेंसी प्रबंधक का घेराव

Thu, 27 Sep 2018 10:45 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
टनकपुर गैस एजेंसी प्रबंधक कमला तिवारी से वार्ता करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रसोई गैस सिलिंडरों में कम गैस मिलने पर गुस्साए उचौलीगोठ के ग्रामीण सिलिंडरों के साथ गैस एजेंसी आ धमके। उन्होंने गैस एजेंसी प्रबंधक कमला तिवारी का घेराव कर सिलिंडरों में कम गैस होने की शिकायत की। एजेंसी से तोलकर नए सिलिंडर देने के बाद लोग शांत हुए।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को होम डिलीवरी वाहन ऊचौलीगोठ गांव पहुंचा, जहां ग्रामीण सिलिंडरों में रसोई गैस कम होने से भड़क गए और सिलिंडर लेकर गैस एजेंसी पहुंच गए। गैस एजेंसी प्रबंधक का कहना था कि होम डिलीवरी ठेकेदार गैस वाहन से सीधे सिलिंडर उतार गांव में वितरित करने पहुंच गया था।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अब ठेकेदार को होम डिलीवरी वाहन में तोल कांटा रखने को कहा जाएगा। उपभोक्ताओं को सिलिंडर तोलकर ही होम डिलीवरी दी जाएगी। सिलिंडरों को लालकुआं (हल्द्वानी) प्लांट को वापस भेेजा जाएगा। बताया कि कई बार प्लांट से ही सिलिंडरों में गैस कम या कभी अधिक भी निकलती है। घेराव करने वालों में गोपाल सिंह, दीपक सिंह, राज कुमार, किशोर सिंह, अमर सिंह, खीम सिंह, पवन सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें