फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद ग्रामीण मार्ग में फंसे कई वाहन, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
बर्फबारी से बंद पड़ी लोहाघाट की मंगोली-कोटला सड़क मार्ग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट ब्लॉक के मंगोली-कोटला सड़क मार्ग कई जगह अवरुद्ध होने से कई दोपहिया-चौपहिया वाहन फंस गए हैं। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सड़क बंद होने से ग्रामीण करीब सात किमी दूर चौकोड़ी तक पैदल आने को मजबूर हैं। सबसे अधिक दिक्कतें बुजुर्गों और बीमारों को हो रही है। ग्रामीणों ने लोनिवि से जल्द सड़क खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सतीश पांडेय, हरीश पांडेय, जीवन पांडेय, शंकर दत्त पांडेय, कमल किशोर, लक्ष्मण रावत, लोकेश रावत, गीता देवी, नीमा देवी, हेमा देवी, राधा देवी आदि का कहना है कि बृहस्पतिवार की बारिश और बर्फबारी से सड़क पर चार जगह मलबा आने व पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गया है। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों के कई वाहन गांव में ही फंस गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बर्फबारी से धूराखोला-बस्टानौली पेयजल योजना भी ध्वस्त हो गई है जिससे गांव में पेयजल का भी संकट पैदा हो गया है। ग्रामीण बर्फ को पिघलाकर पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों ने लोनिवि से जल्द सड़क मार्ग खोलने की मांग की है। इधर लोनिवि के सहायक अभियंता बीबी पांडेय का कहना है कि जल्द ही अवरुद्व सड़क मार्ग खोलने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें