फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: क्वांरकोली-पाड़ासोंसेरा मोटर मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Fri, 25 Jul 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट ब्लाक में बदहाल क्वांरकोली-पाडासोंसेरा मोटर मार्ग। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के क्वांरकोली-पाड़सोंसेरा मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी से मोटर मार्ग पर जल्द डामरीकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस मोटर मार्ग से रावलगांव, सूराकोट, पाड़सोंसेरा, झिरकुनी, छुलापें आदि गांवों के हजारों लोग आवाजाही करते हैं। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के कारण वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कहा कि गांवों में बेहतर सड़क सुविधाएं न होने से ग्रामीण पलायन को मजबूर हैं। सूरज सिंह, बसंत सिंह, मोहन सिंह, विजय जोशी ने कहा कि कई बार शासन-प्रशासन से सड़क ठीक करने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एडवोकेट लोकमान सिंह अधिकारी ने कहा कि वर्षों से क्वांरकोली-पाड़ासोंसेरा मोटर मार्ग बदहाल बना हुआ है। ग्रामीण सड़क की हालत सुधारने की मांग करते-करते थक चुके हैं। ग्रामीण बसंत अधिकारी ने कहा कि क्वांरकोली-पाड़ासोंसेरा मोटर मार्ग से रोज कई गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। बुजुर्ग, बीमार और गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कोट
बाराकोट ब्लॉक में क्वांरकोली-पाड़ासोंसेरा मोटर मार्ग को लोनिवि को हस्तांतरित करने की कार्रवाई चल रही है। उसके बाद मोटर मार्ग को ठीक किया जाएगा।
-बीरेंद्र सिंह बोहरा, प्रभारी ईई, पीएमजीएसवाई



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें