फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तिया में नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात

Thu, 10 Jan 2019 11:17 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
बस्तिया गांव में हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से ग्रामसभा बस्तिया में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी गांव में प्रवेश कर किसानों को फसल को नुकसान पहुंचा दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने ओर पीड़ित किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


 बस्तिया ग्रामसभा में बीते एक सप्ताह से हाथियों ने डेढ़ दर्जन ग्रामीणों की कई बीघा गेहूं की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। इसके अलावा कई ग्रामीणों के खेतों में आम और केले के वृक्षों को भी नुकसान पहुंचाया है।

ग्रामप्रधान नवीन सिंह बोहरा ने बताया कि बुधवार रात गांव में पहुंचे हाथियों ने ग्रामीण पान सिंह, ईश्वरी दत्त, गंगा दत्त, शंकर राम, पुष्कर दत्त, अंबा दत्त आदि के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से हाथियों के अलावा जंगली जानवरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें