फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनाकोट(पिथौरागढ़)। दिंगास कमलेश्वर लिफ्ट पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति शीघ्र दुरुस्त नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दिंगास कमलेश्वर लिफ्ट पेयजल योजना खराब होने से कोसेरी, चौखी, गैरबटी, पालीगांव, मजेड़ीगांव, सैन तोक सहित कई स्थानों पर पेयजल संकट गहरा गया है। इससे 1500 से अधिक की आबादी प्रभावित है। ग्रामीण किसी तरह प्राकृतिक जल स्रोतों से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। ग्रामीण मदन मोहन जोशी, ललित जोशी, राज सिंह ने डीएम कार्यालय में पत्र भेजकर शीघ्र पेयजल योजना को ठीक करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में जल निगम को कई बार बता दिया गया है। इसके बाद भी पेयजल संकट का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें