फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया अन्यत्र भी बैड मैटीरियल डालने का आरोप

Sun, 28 Aug 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया अन्यत्र भी बैड मैटीरियल डालने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नायकगोठ ग्राम पंचायत के रास्तों पर हुए गड्ढों के भरान और गांव की ओर कटाव रोकने को प्रशासन द्वारा किरोड़ा नाले से बैड मैटीरियल की निकासी कराने से ग्रामीण भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बैड मैटीरियल की निकासी रोक दी। उनका आरोप है कि गांव के रास्ते के गड्ढे भरान और कटाव रोकने की आड़ में अन्य जगह भी बैड मैटीरियल डाला जा रहा है। बहरहाल विरोध पर प्रशासन ने बैड मैटीरियल की निकासी पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


नायकगोठ ग्राम पंचायत में किरोड़ा नाले से गांव की ओर कटाव रोकने और रास्ते के गड्ढों के भरान को प्रशासन द्वारा किरोड़ा नाले के रोखड़ से बैड मैटीरियल डलवाया जा रहा था, लेकिन रविवार को ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया। उनका आरोप है कि कटाव रोकने और रास्ते में गड्ढों के भरान की आड़ में किरोड़ा नाले से निकाले जा रहे बैड मैटीरियल को अन्यत्र भी डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव से लगे रोखड़ से बैड मैटीरियल निकालने से कटाव की समस्या और बढ़ेगी।

उन्होंने किसी भी सूरत में निकासी नहीं होने देने की बात कही है। इधर, सूचना पर एसडीएम नरेश दुर्गापाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। जब ग्रामीण नहीं माने तो एसडीएम ने निकासी रुकवा दी। विरोध करने वालों में दीपक सिंह, रोहित सिंह, मदन सिंह, रोहित, डंपी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन



गांव के लोगों की मांग पर डाला जा रहा था बेड मैटीरियल
ग्राम पंचायत के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर ही कटाव रोकने और रास्ते के गड्ढों के भरान के लिए बैड मैटीरियल डाला जा रहा था। नायकगोठ में निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय भवन में भी भरान के लिए बैड मैटीरियल को कार्यदायी विभाग ने आवेदन किया है। डीएम से आदेश मिलने पर इसकी अनुमति दी जाएगी। -नरेश दुर्गापाल, एसडीएम टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें