फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम रक्षा दल रखेगा क्वारंटीन लोगों पर नजर

विज्ञापन
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। दूसरे राज्यों में रह रहे चंपावत जिले के सात हजार से अधिक लोगों ने घर वापसी के लिए पंजीकरण कराया है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि जिले की सीमा में परीक्षण के बाद बुखार, खांसी-सर्दी-जुकाम के गंभीर लक्षण वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा, जबकि अन्य लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। गांवों में रखे जाने वाले लोगों की हिफाजत से लेकर उनके स्वास्थ्य की देखरेख के लिए ग्राम रक्षक दल बनाया जाएगा। इस दल में आशा, आंगनबाड़ी वर्कर्स के अलावा पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। इन तमाम लोगों के आवासीय व भोजन का प्रबंध सरकारी व्यवस्था के साथ स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से किया जाएगा। होम क्वारंटीन किए गए लोगों के सप्ताह में दो बार चिकित्सकीय परीक्षण के लिए न्याय पंचायत स्तर पर टीम गठित की जाएगी। वहीं चंपावत से लगी पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल व यूएस नगर जिले की सीमा पर बने चेकपोस्टों पर आठ अफसरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। जो सीमा के भीतर प्रवेश करने वाले वाहनों के ड्राइवर और अन्य यात्रियों पर नजर रखेंगे।   ::: इन अधिकारियों को दी गई है जिम्मेदारी:- जिले की सीमा से लगे चेकपोस्ट अधिकारी : 1.जगबुड़ा- भगवत पाटनी विशेष कार्याधिकारी व बीएल गंगवार एई, नलकूप खंड।  2. मीनार-  एमसी पलड़िया, ईई लोनिवि व सुरेश बेनी, डीपीआरओ।  3.वालिक-     एससी रावत, सिंचाई खंड व अमित ममगई बीडीओ।  4. घाट पनार- खजान पाठक, सेवायोजन अधिकारी व आरएस सामंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें