फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज : अब चंपावत में भी होगा केंद्रीय विद्यालय, 15 से होगी शुरुआत

विज्ञापन
भवन नहीं होने से लोहाघाट में जिला पंचायत के इस भवन में चल रहा केंद्रीय स्कूल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो,  चंपावत। कोरोना महामारी के खतरों के बीच चंपावत के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। चंपावत में पिछले सत्र में नहीं खुल पाने वाला केंद्रीय विद्यालय (केवि) इस बार 15 मई से शुरू हो जाएगा। स्कूल संचालन के लिए एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) परिसर में इसके लिए पांच एकड़ जमीन लीज पर केंद्रीय विद्यालय को दी जाएगी। फिलहाल इसमें पांचवीं तक की कक्षाएं ही शुरू होंगी और हर साल एक नई कक्षा शुरू की जाएगी। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 7 मार्च 2019 को हुई अंतिम कैबिनेट की बैठक में कई अन्य फैसलों के साथ चंपावत में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का निर्णय लिया गया था। विद्यालय को 2019-20 के शिक्षा सत्र से ही चलना था। लेकिन यह जमीन नहीं मिलने से नहीं खुल सका था। अलबत्ता इस सत्र से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। नोडल अधिकारी और लोहाघाट केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य बीडी ओली ने बताया कि पांचवीं कक्षा तक के प्रवेश 15 मई से शुरू हो जाएंगे। केवि के चंपावत में शुरू होने से एससएबी, सेना और अन्य केंद्रीय कार्मिकों के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल सकेगी। अभी इन केंद्रीय विभागों के कर्मियों के बच्चे दूसरे प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं।  ::: पंचायत भवन में चल रहा लोहाघाट केवि :: चंपावत में खुलने वाला केवि जिले का चौथा विद्यालय होगा। इससे पूर्व बनबसा केवि वन, बनबसा केवि टू और लोहाघाट में ये स्कूल खुल चुके हैं। 1982 में खुले कमलपथ (केवि वन) और 1983 में खुले बनबसा (केवि टू) की व्यवस्थाएं बेहतर हैं। मगर 2004 से संचालित लोहाघाट केवि की स्थिति अच्छी नहीं है। पहली से इंटर तक 431 छात्रों वाला यह कॉलेज फिलहाल जिला पंचायत भवन के कमरों में चल रहा है। जगह की कमी से इंटर में मात्र विज्ञान संकाय है। पुस्तकालय, प्रयोगशाला और कंप्यूटर की कक्षाओं के संचालन में भी परेशानी हो रही है। प्राचार्य बीडी ओली का कहना है कि लोहाघाट में छमनियां में 52 करोड़ रुपये से केंद्रीय लोक निर्माण विभाग भवन निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें