फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए ग्राम प्रधान सामूहिक रूप से कार्य करें

Wed, 01 Nov 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में आयोजित कार्यशाला में निर्देश देते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम प्रधानों की ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन संबंधी दो दिनी कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए सीडीओ शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि समय रहते ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थों के समुचित निस्तारण के लिए अभी से जागरूक होकर कार्य करना होगा। कूड़े के उचित निस्तारण के लिए ग्राम प्रधान सामूहिक रूप से कार्य करें।
विज्ञापन


जिला सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में पेयजल एवं स्वच्छता समन्वयक मौहम्मद आरिफ तथा धीरज जोशी ने ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए नाली, वर्मी कंपोस्ट पिट, बायोगैस प्लांट, सोख्ता गड्ढा, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट, जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बैनी, ग्राम प्रधान हेमा देवी, सरस्वती देवी, प्रेम बल्लभ जोशी, मुकेश जोशी, बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें