फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों से सख्ती और जनसामान्य से मित्रवत व्यवहार करें: एसपी

Sun, 26 Feb 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
शस्त्रों का निरीक्षण करते एसपी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने रविवार को थाने का निरीक्षण कर अधिकारियों को कानून व्यवस्था को लेकर उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाने के मालखाना, अभिलेखों और शस्त्रों का निरीक्षण कर हर कर्मी को शस्त्रों के बारे में जानकारी, शस्त्र चलाने और रख-रखाव में निपुण बनाने की जरूरत पर बल दिया।

बाद में उन्होंने पूर्णागिरि का दौरा कर होली के बाद शुरू होने वाले मेले में गत वर्षों की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपराधियों के साथ सख्ती और नागरिकों के साथ मित्रवत व्यवहार करने को कहा है।
विज्ञापन


रविवार सुबह यहां पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने पहले थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों से समस्याएं पूछने के साथ ही अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहने को कहा। उन्होंने आपदा प्रबंधक को लेकर पुख्ता इंतजाम पर तैयारी रखने के निर्देश दिए। कोतवाल वीसी शर्मा को निर्देश दिए कि कर्मचारियों को समय-समय पर आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी देकर उन्हें प्रशिक्षित करने का काम करें।
विज्ञापन


इसके अलावा थाना परिसर में साफ-सफाई पर ध्यान देने के साथ ही उन्होंने क्षेत्र की कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के साथ ही सुरक्षा के प्रति सजग रहने को कहा।  बाद में वे होली के बाद शुरू होने वाले पूर्णागिरि मेले में सुरक्षा को लेकर दौरा भी किया। इस मौके पर एसपी के साथ आरएस रौतेला भी मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें