फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या भारती संगठन का संकुल स्तरीय ज्ञान-विज्ञान मेला

Sun, 11 Sep 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 विद्या भारती संगठन के विद्यालयों की संकुल स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेले में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। मेले में प्रदर्शनी के अलावा गीत, निबंध वाचन, अंताक्षरी एवं स्वरचित कविता पाठ आदि प्रतियोगिताएं भी हुई। मेले में रुद्रपुर संकुल के छह विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञान मेले का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि प्रकाश तिवारी ने विज्ञान और संस्कृति के बीच अटूट संबंध के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने सौर प्रणाली, वर्षाजल संग्रहण, यातायात नियंत्रण, वायु प्रदूषण, विद्युत धारा, अपशिष्ट प्रबंधन, दैनिक जीवन में रसायन, गणित आदि के सुंदर मॉडल प्रदर्शित किए। बाल वर्ग की विज्ञान पत्र वाचन में टनकपुर की छात्रा अंशिका जोशी, किशोर वर्ग में नानकमत्ता की रेखा चौहान और तरुण वर्ग में टनकपुर के जय पांडेय ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान प्रदर्शन के बाल वर्ग में नानकमत्ता के करन गोस्वामी, किशोर वर्ग में टनकपुर के अनिल कश्यप, तरुण वर्ग में समद अली अंसारी प्रथम रहे। बाल वर्ग भाषण में सितारगंज की अमनदीप कौर, रुद्रपुर के मयंक भट्ट, टनकपुर की स्नेहा साहू, प्रश्न मंच विज्ञान बाल वर्ग में रुद्रपुर के जयंत भट्ट, किशोर वर्ग में हर्षिता थपलियाल एवं तरुण वर्ग में श्वेता गंगवार प्रथम रही। निर्णायक मंडल में डा. डीडी जोशी, कैलाश चंद्र लोहनी, प्रकाश तिवारी, संजय अग्रवाल, उत्तम जोशी आदि शामिल थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें