चंपावत। जिला मुख्यालय में पुलिस ने बाजार क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकानों में कार्य करने वाले कारीगरों का सत्यापन शुरू कर दिया है। इस दौरान ज्वैलर्स स्वामियों को दुकान में कार्यरत सभी कारीगरों का पुलिस सत्यापन कराने, संदिग्ध व्यक्ति के चाल-चलन पर नजर बनाए रखने और ऐसे व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने, दुकानों में सीसीटीवी लगवाने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ कारोबार न करने के निर्देश दिए। बता दें कि लोहाघाट में एक बंगाली कारीगर के ज्वैलर्स का सोना चोरी कर भागने के मामले के बाद पुलिस ने दुकानों में सत्यापन अभियान चलाया है। संवाद