चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच पर 16 टन से अधिक भार वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। एनएच ने बड़ी मशक्कत के बाद भार वाहनों का संचालन शुरू कर कारोबारियों को राहत दी है।
एनएच के ईई दीपक जोशी ने बताया कि 16 टन से अधिक भार वाहनों का संचालन शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि टनकपुर-चंपावत एनएच पर दोपहर बाद डेंजर जोन से भार वाहनों का संचालन करवाया जा रहा है। अगर बारिश या अन्य कोई समस्या आती तो भार वाहनों का संचालन रोका भी जा सकता है। अन्य वाहनों का संचालन नियमित रूप से शुरू हो गया है। डेंजर जोन की स्थिति ठीक होने के बाद लोहाघाट डिपो की बसों का संचालन भी नियमित रूप से शुरू हो गया है। संवाद