फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्कल धारे के पास लगे जाम में डेढ़ घंटे तक फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
लोहाघाट के अक्कलधारा के पास लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अक्कलधारे के पास एनएच की ओर से कराया जा रहा सड़क के किनारे नाली निर्माण का कार्य लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इस जगह पर आए दिन जाम लगने से लोगों को भारी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को यहां पर करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम में कर्मचारी, स्कूली बच्चे और सेना भर्ती के लिए चंपावत के युवाओं को लाने जा रही रोडवेज बसें फंसी रहीं। इससे यात्रियों, कर्मचारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

एनएच की ओर से अक्कल धारा के पास सड़क के किनारे नाली का निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने और सड़क के संकरी होने से वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कतें हो रही हैं। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे अक्कलधारे के पास जाम लगना शुरू हुआ। करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे कर्मचारियों, स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतें हुई। लोहाघाट बस स्टेशन से चंपावत में भर्ती रैली में जाने वाले युवाओं को लाने के लिए लगाई गई बसें भी जाम में फंस गई। लोगों ने ठेकेदार की मनमानी पर गहरी नाराजगी जताई है। इधर एनएच के ईई एलडी मथेला का कहना है कि उन्होंने ठेकेदार को सुबह सवा नौ बजे से साढ़े 10 बजे तक इस स्थान में निर्माण कार्य पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लंबे समय तक यातायात न रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें