फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा:30 दिसंबर शाम से शुरू कर देंगे एनच में बड़े वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में स्वांला के पास काम की प्रगति का जायजा लेते अधिशासी अभियंता एलडी ? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निमार्णाधीन बारहमासी मार्ग पर 11 दिसंबर से बंद रोडवेज बसों सहित बड़े वाहनों की आवाजाही को 30 दिसंबर शाम से शुरू करने का एनएचएआई खंड ने दावा किया है। विभाग के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने मातहतों के साथ स्वांला के पास मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

दावा किया कि स्वांला के पास बड़े वाहनों के लिए बंद मार्ग को 30 दिसंबर की शाम तक खोल लिया जाएगा। ईई ने कहा कि काम करा रही कंपनी को तेजी से काम कराने व नई तकनीक का सहारा लेने को कहा गया है। बता दें कि शुक्रवार को कंपनी ने तेज गति से काम कराने के लिए स्वांला में 24 घंटे तक वाहनों की आवाजाही को बंद कराने को जरूरी बताते हुए एनएचएआई से आग्रह किया था।
23 किमी दूर स्वांला के पास भारी मलबा आने से 13 से 22 दिसंबर तक आवाजाही पूरी तरह बंद थी। मार्ग को ठीक कर 23 दिसंबर से टैक्सी-जीप और अन्य छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई थी। स्वांला के संकरे मार्ग को चौड़ा कर 30 दिसंबर से बड़े वाहनों का आवागमन सुचारू कराने के कंपनी को आदेश दिए थे। काम करा रही शिवालया कंपनी ने स्वांला के पास रोड की चौड़ाई को 15 फीट तक करने और सीसी (सीमेंट-कंकरीट) के होने में अड़चन की बात कही थी।
विज्ञापन

कंपनी ने कम से कम 24 घंटे के लिए आवागमन को एनएच के इस हिस्से में पूरी तरह बंद करानेे का एनएचएआई के अधिकारियों से आग्रह किया था। शनिवार को अधिकारियों के निरीक्षण के बाद निर्णय होना था। मुआयने के बाद ईई मथेला ने दावा किया है कि 30 दिसंबर को सड़क शाम तक बड़े वाहनों के लिए भी सुचारु करा ली जाएगी।
उधर शिवालया कंपनी का कहना है कि वे अपनी ओर से लगातार युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और कड़ाके की सर्द से कटिंग व सीसी के काम पर असर पड़ा है। बावजूद इसके वे पूरा प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें