फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच में रोडवेज बसों की 30 को नहीं हो सकेगी आवाजाही

विज्ञापन
निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में स्वांला के पास इस संकरी जगह को चौड़ा किया जाना है। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर 11 दिसंबर से बंद रोडवेज बसों की आवाजाही 30 दिसंबर से शुरू होना तकरीबन नामुमकिन है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण खंड के अधिकारियों को हर हाल में 30 दिसंबर से रोडवेज बस सहित बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू कराने के एक सप्ताह पूर्व निर्देश दिए थे लेकिन काम करा रही कंपनी का कहना है कि रोड पर तेज गति से काम कराने के लिए स्वांला में 24 घंटे तक वाहनों की आवाजाही को बंद कराया जाना जरूरी होगा।
यहां से 23 किमी दूर स्वांला के पास भारी मलबा आने से 13 से 22 दिसंबर तक आवाजाही पूरी तरह बंद थी। 23 दिसंबर से टैक्सी-जीप और अन्य छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। तब प्रशासन ने स्वांला के पास सड़क को चौड़ा कर 30 दिसंबर तक बस, ट्रक और अन्य बड़े वाहनों के लिए आवाजाही लायक बनाने के निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिए थे।
विज्ञापन

कठिन पहाड़ी और मौसमी मार के चलते अभी इस स्थान पर 10 फीट चौड़ा मार्ग ही बन सका है। जबकि बसों की आवाजाही के लिए 70 मीटर के इस हिस्से में रोड की चौड़ाई को न्यूनतम 15 फीट किया जाना जरूरी है। चौड़ाई के बाद सीसी (सीमेंट-कंकरीट) होना है। काम करा रही शिवालया कंपनी का कहना है कि दिनरात काम कराने के बावजूद छोटे वाहनों की दिन में आवाजाही होने से गति प्रभावित हो रही है।
कंपनी के परियोजना हेड सुरेंद्र राणा का कहना है कि सीसी के लिए कम से कम 24 घंटे वाहनों की आवाजाही बंद कराना जरूरी है। इसकी जानकारी एनएचएआई के अधिकारियों को भी दी जा चुकी है। अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि कंपनी ने कटिंग व सीसी बनाने में होने वाली दिक्कतों की जानकारी दी है। उनकी कोशिश है कि बारहमासी मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही बंद न हो। वे शनिवार को निरीक्षण करने के बाद आगे की कार्यवाही के लिए प्रशासन से बात करेंगे।
30 दिसंबर तक बड़े वाहनों की आवाजाही के लायक सड़क बनाने के दस दिन पूर्व निर्देश दिए गए थे। कंपनी को दिन-रात काम कर इसे शीघ्र चौड़ा कराना चाहिए। छोटे वाहनों का संचालन पूरे दिन बंद करना ठीक कदम नहीं है। फिर भी इस मामले में एनएच के अधिकारियों से मंत्रणा कर निर्णय लिया जाएगा। सुरेंद्र नारायण पांडेय, डीएम।
रोडवेज को हो चुका 39 लाख का नुकसान
चंपावत। 11 दिसंबर से एनएच के रोडवेज बसों सहित बड़े वाहनों के लिए बंद होने से रोडवेज को भारी नुकसान हुआ है। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी बीसी आर्या का कहना है कि अकेले लोहाघाट डिपो को ही 39 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। लोहाघाट से देवीधुरा होते हुए देहरादून, दिल्ली, हल्द्वानी, नैनीताल के लिए महज छह बसें चल रही हैं।
विज्ञापन

चल्थी के पास लगा लंबा जाम
चंपावत। निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर चल्थी कठौल में कटिंग के चलते शुक्रवार को 40 मिनट से अधिक समय तक लंबा जाम लगा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें