फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 15 से खनन गेट खुलवाने के लिए वाहन स्वामी तैयार

Tue, 09 Dec 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपते मां शारदा खनन ट्रक एसोसिएशन के पदा​धिकारी, सदस्य।
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां शारदा खनन ट्रक एसोसिएशन ने शारदा खनन गेट 15 दिसंबर से खुलने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। एसोसिएशन ने एसडीएम के माध्यम से डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को स्थानीय बरात घर में मां शारदा खनन ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष अमन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शारदा खनन के लिए वाहन स्वामियों की तैयारियों आदि पर चर्चा की गई। कहा कि शारदा खनन गेट सुचारु कराने के लिए वन विकास निगम, वन विभाग की ओर से सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। शारदा खनन से जुड़े वाहन स्वामी गेट खुलवाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने खनन गेट खुलने से पहले शारदा खनन की बैठक कराने की मांग भी की है। इस दौरान एसडीएम आकाश जोशी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। इस नसीब हुसैन, शाहिद, राकेश सक्सेना, भारत सिंह, शकील हुसैन, मो. अमीन, संजय रॉय, नजीर हुसैन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें