फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में सब्जी के दाम बढ़ने लगे

Fri, 20 Sep 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला डेंजर जोन के कारण भारी वाहनों का प्रवेश बंद चल रहा है। सब्जी और अन्य उत्पाद लेकर आने वाले वाहन वाया देवीधुरा, लोहाघाट होते हुए चंपावत पहुंच रहे हैं। इसमें अधिक समय लग रहा है। इससे सब्जी के दामों में उछाल आने लगा है।
विज्ञापन

चंपावत सब्जी के वाहन लंबी दूरी तय कर पहुंच रहे हैं। इसका भाड़ा अधिक देना पड़ रहा है। ऐसे में सब्जी और फल के दाम 20 से 50 फीसदी बढ़ गए हैं। टमाटर और प्याज 80-80 रुपये किलो बिकने लगा है। 120 रुपये किलो सेब 140 और 150 रुपये किलो बिक रहा है। बाहर से लौकी, भिंडी, कद्दू, आलू आदि आ रहा है लेकिन अधिक सब्जी स्थानीय स्तर पर लेनी पड़ रही है। व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह ने कहा कि भारी वाहनों के लिए आवागमन बंद होने के कारण दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। सब्जी और फल महंगे होने लगे हैं। निर्माण सामग्री के वाहन भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे दिक्कतें हो रही हैं। डेंजर जोन स्वांला को ठीक कर सभी प्रकार के वाहनों के लिए आवाजाही शुरू कराई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें