फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिपन टाप में सब्जी लदा वाहन पलटा, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर सब्जी लदा एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और वाहन में लदी सब्जी सड़क में बिखर गई। पिकप वाहन (यूके 05 सीए/1890) शनिवार की सुबह सब्जी लेकर चंपावत की ओर जा रहा था। सूखीढांग से पहले टिपन टॉप के मोड़ पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रैलिंग से टकराकर पलट गया। हादसे के वक्त पिकअप में चालक के अलावा क्लीनर सवार था। गनीमत रही कि वाहन सड़क के पहाड़ी छोर पर पलटा, यदि खाई छोर में पटलता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें