फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वात्सल्य, किरन और ऋचा विज्ञान संगोष्ठी में अव्वल

विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अब्बल रहे बाल वैज्ञानिक आयोजकों के साथ। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
जीआईसी में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी का मानव कल्याण पर प्रभाव विषय पर आयोजित की गई विज्ञान संगोष्ठी में वात्सल्य खर्कवाल पहले, किरन पांडेय दूसरे और ऋचा जोशी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सीईओ आरसी पुरोहित ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने महान वैज्ञानिक शोधकर्ता डॉ. डीडी पंत के कार्यों की सराहना की। विद्यार्थियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा गया।
ब्लॉक विज्ञान समन्वयक नवीन पंत ने बताया कि विभिन्न शासकीय और निजी विद्यालयों से आए 42 बाल वैज्ञानिकों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। बीईओ अंशुल बिष्ट ने विजेताओं को सम्मानित किया। वहां उमेद बिष्ट, मनोज जोशी, भुवन चंद्र जोशी, गौरव सिंह, शंकर दत्त, नीरज पांडेय, संजय सिंह, अनिल कुमार, तुलसी राणा, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञान संगोष्ठी में निमिष राय ने बाजी मारी
लोहाघाट (चंपावत)। जीजीआईसी में ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें 25 विद्यालयों के 50 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लेकर अपनी वैज्ञानिक सोच को रखा। संगोष्ठी में ओपीएस के निमिष राय ने बाजी मारी। बृहस्पतिवार को जीजीआईसी की प्रधानाचार्य मीना शुक्ला और मुख्य अतिथि बीपी बरनवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया।
ब्लाक विज्ञान समन्वयक नवीन पांडेय ने बताया कि रासायनिक तत्वों की आर्वत सारिणी का मानव कल्याण प्रभाव विषय पर आयोजित संगोष्ठी में ओपीएस के निमिष राय ने पहला, मल्लिकार्जुन की सुहानी गहतोड़ी ने दूसरा और डीएवी की अक्षिता बिष्ट, ओपीएस के नीलेश मुरारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों में मीरा पांडेय, अनिल मिश्रा, डॉ. सुधाकर जोशी, डॉ. हरीश सिंह अधिकारी शामिल रहे। संचालन ब्लाक अकादमिक समन्वयक सुनील पांडेय ने किया। इस मौके पर हेमा जोशी, रेखा पंत, हेमलता महरा, हेमलता जोशी आदि मौजूद रहे।

चंपावत जीआईसी में ब्लाक विज्ञान संगोष्ठी में मौजूद प्रतिभागी।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें