भिंगराड़ा क्षेत्र में मंदिर सहित अन्य जगहों में सेनेटाइज करता युवक।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नगरपालिका की ओर से विभिन्न वार्डों में सैनिटाइज का कार्य किया गया। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा के नेतृत्व में फायर बिग्रेड के वाहन के माध्यम से कोतवाली से पूल्ड आवास तक, मल्लीहाट से तल्लीहाट, जीआईसी लाईन से कनलगांव तक और मुख्य बाजार से गोरलचौड़ मार्ग में नालियों के ऊपर कीटनाशकों का छिड़काव किया। नगर पालिका और अग्रिशमन विभाग ने मार्गों से लेकर कार्यालयों व महत्वपूर्ण स्थानों को सैनिटाइज किया।
इस मौके पर सभासद रोहित बिष्ट, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार, प्रदीप भट्ट, गोपाल नाथ, मोहन बंग्याल, संजय जोशी सहित पालिका के पर्यावरण मित्र आदि मौजूद रहे। इधर पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरही में ग्राम प्रधान सुनीता बोहरा की ओर से क्षेत्र के ईजर, नाखुड़ा, द्यारचौड़ा, मल्ली खरही, तल्ली खरही, क्वैराली, बैजगांव, राजकोट आदि गांवों में दवा का छिड़काव कर डिटोल के साबुन बांटे। यहां सूरज सिंह बोहरा, सरपंच चंद्र सिंह रावत व बीडीसी सदस्य अशोक भट्ट आदि शामिल थे। संवाद
दवाओं का छिड़काव करने की मांग
बनबसा (चंपावत)। बमनपुरी की ग्रामप्रधान भावना नेगी ने एडीएम को ज्ञापन भेजकर गांव में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सोडियम हाइपो क्लोराइड साल्यूशन का छिड़काव करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि गांव से सटे बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। ग्रामीण लगातार गांव में छिड़काव कराए जाने की मांग कर रहे हैं। संवाद
चंपावत मुख्य बाजार में सेनेलाइज का कार्य करते पालिका और पुलिसकर्मी।- फोटो : CHAMPAWAT