फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदनीय रहा वंदना का पत्र, प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
पत्र लेखन प्रतियोगिता की प्रदेश की विजेता खरहीं की वंदना शर्मा को प्रमाणपत्र देते उत्तराखंड के ? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। संचार मंत्रालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में भिंगराड़ा क्षेत्र ने नाम कमाया है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर की छात्रा वंदना शर्मा -प्रिय बापू आप अमर हैं... विषय पर हुए पत्र लेखन प्रतियोगिता में उत्तराखंड में सर्वश्रेष्ठ रहीं।
विज्ञापन

वंदना को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल अंजली आनंद नेे प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपये का चेक दिया। उप प्रधानाचार्य अजय कुमार ने बताया कि ग्यारहवीं की छात्रा वंदना अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। विद्याभारती के प्रांतीय मंत्री डॉ. रजनीकांत शुक्ल और प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजयपाल सिंह ने छात्रा और उनके पिता देवकीनंदन शर्मा को शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें