फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन पंचायतों में मार्च बाद तैनात होंगे रक्षक, युवाओं को मिलेगा रोजगार: बिष्ट

विज्ञापन
टनकपुर में पत्रकारों से वार्ता करते उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष दर्जा मंत्री व - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वन पंचायतें उत्तराखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। पहाड़ों से पलायन रोकने में वन पंचायतें सार्थक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कैंपा, राज्य सेक्टर और भारत सरकार की योजनाओं से वन पंचायतों को सशक्त बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

दर्जा राज्यमंत्री बिष्ट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि वन पंचायत की सुरक्षा के लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही है। मार्च के बाद वन पंचायतों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी, जो स्थानीय व्यक्ति होगा। फायर सीजन में भी जंगलों को आग से बचाने में वन पंचायत सुरक्षा कर्मी अहम भूमिका निभाएंगे। इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वन पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए लगातार समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों को वन पंचायत सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के लिए जल्द कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि वन पंचायतों में चुनाव की प्रक्रिया निपटने के बाद विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। इस मौके पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, महामंत्री मुकेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें