फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर, बनबसा में 585 लोगों को लगे कोविड टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर पालिका और जीआईसी टीका केंद्रों में मंगलवार को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों केंद्रों में लोगों को सिर्फ कोवाक्सीन का टीका लगना था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को कोवाक्सीन की 2400 डोज मिली थी, जो अब खत्म हो गई हैं। पोर्टल में जिन लोगों ने कोवाक्सीन को पालिका और जीआईसी टीका केंद्र में पंजीकरण कराया था। अब उन्हें टीका आने तक इंतजार करना पड़ेगा।
सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि एमएच, देव सिंह मैदान और स्टेडियम में टीकाकरण जारी रहेगा। इन तीनों केंद्रों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार से मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग में टीकाकरण शुरू किया जाएगा। प्रत्येक टीका केंद्रों में टीके की उपलब्धता के आधार पर 100-100 लोगों को टीका लगाया जाएगा।
रविवार देर रात स्वास्थ्य विभाग को कोविशील्ड के सात हजार टीके मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. पंत ने बताया कि जिन लोगों को कोवाक्सीन लगी है, उन्हें कोविशील्ड के टीके नहीं लगाए जाएंगे।
जिले के पांच केंद्रों में ही टीकाकरण होने की उम्मीद
पिथौरागढ़। जिले के पांच टीका केंद्रों में 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण होने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ. ने बताया कि इस आयु वर्ग के लोगों के लिए टीका उपलब्ध होने के बाद टीकाकरण शुरू कराया जाएगा। जिन टीका केंद्रों में टीका उपलब्ध है, वहां-वहां टीकाकरण किया जाएगा। टीका कब आएगा इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।
सोमवार को नगर में 18 से 44 आयु वर्ग के पांच टीका केंद्रों में टीकाकरण हुआ। महिला अस्पताल में 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण हुआ। परिजन बुजुर्गों को पीठ पर लादकर टीका केंद्र तक पहुंचे। वाहनों की आवाजाही न होने के कारण बुजुर्गों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
टनकपुर, बनबसा में 585 लोगों को लगे कोविड टीके
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर, बनबसा क्षेत्र में कोविड टीकाकरण जारी है। टीके की दूसरी डोज की अवधि बढ़ाने से टीकाकरण केंद्रों में भीड़ हो गई है। सोमवार को 18 वर्ष से अधिक उम्र के 510 युवाओं समेत 585 लोगों को टीके लगाए गए हैं।
सीएमएस डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि सोमवार को ट्रामा सेंटर में 45 वर्ष से अधिक उम्र 50 और एनएचपीसी में 22 लोगों ने टीके लगवाए हैं। जीआईसी टनकपुर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 130 युवाओं को और भजनपुर इंटर कॉलेज में 380 युवाओं को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें