जिले में वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचाव को लेकर कोरोना टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जा रही है। इस संबंध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में चंपावत, टनकपुर, बनबसा, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट, खेतीखान, पुलहिंडोला सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में टीकाकरण केंद्र खोलने की मांग उठाई गई है।
कहा कि जिले में प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़रही है। जिला अस्पताल में आईसीयू रूम तो बना दिया गया है लेकिन उसमें स्टाफ की तैनाती नहीं होने से मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ज्ञापन में जिला अस्पताल में पीपीई किट की संख्या और ऑक्सीजन सिलेंडरों की संख्या बढ़ाए जाने, टीकाकरण की गति बढ़ाए जाने को लेकर डाटा इंट्री आपरेटरों की तैनाती किए जाने, स्वयंसेवकों के रूप में टीकाकरण कार्य में सहयोग देने वाले वालंटियर्स का चयन करने आदि की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है। वहां सभासद रोहित बिष्ट, जिला महामंत्री चिराग फत्र्याल, विकास साह, मयूख चौधरी, पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, सतीश जुकरिया सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। डीएम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।