फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस पंजाब को हरा फाइनल में पहुंची

Sat, 12 Sep 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णकरायत के जीआईसी मैदान में स्वामी विवेकानंद मेमोरियल ओपन अंतरराज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को पहले सेमीफाइनल में उत्तराखंड पुलिस ने खन्ना क्लब पंजाब को रोमांचक मैच में 25-22, 25-20, 23-25 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व शनिवार को हुए एक अन्य मैच में कुरुक्षेत्र ने पीएसी देहरादून को 25-19, 25-21, 28-26 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि केएमवीएन के अभियंता राकेश गड़कोटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। एक अन्य मैच में उत्तराखंड पुलिस ने सागर क्लब नेपाल को 25-18, 25-18 से पराजित किया। तीसरे मैच में पीएससी देहरादून ने प्रीतमपुरा दिल्ली की टीम को 25-22, 25-21 से पराजित किया। निर्णायक के रूप में रमेश भट्ट, प्रदीप ढेक, जगदीश अधिकारी, जितेंद्र राय तथा स्कोरिंग दिनेश मुरारी और कमेंट्री में रघुराज देउपा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें