घर का इकलौता चिराग था साइट इंजीनियर शिवराज
मृतक साइट इंजीनियर शिवराज चौहान और कारपेंटर हसन दोनों ही अविवाहित थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और परिचित शोक में डूब गए। दोनों के साथी कर्मियों ने बताया कि नवनिर्मित सेप्टिक टैंक में तीन चैंबर बने हैं। इसमें से पहले चैंबर की शटरिंग को तोड़ने के बाद वे दोनों दूसरे टैंक में गए। मृतक इंजीनियर के रिश्तेदार पवन ने बताया कि शिवरात परिवार का इकलौता चिराग था। उनकी तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है, शिवराज अविवाहित था। कारपेंटर हसन के रिश्तेदार सलमान आदि ने बताया कि हसन भी अविवाहित था। परिवार में तीन भाइयों में मो. रजा और अहमद रजा के बाद वह सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि पांच माह से चैंबर बंद होने से उसमें गैस बन गई थी।