फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम धामी की घोषणा; चंपावत में खुलेगा एक और कृषि विश्वविद्यालय, शारदा कॉरिडोर का काम भी होगा

Fri, 24 Oct 2025 11:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले में कृषि विश्वविद्यालय खोलने और छीनीगोठ में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की घोषणा की। उन्होंने कहा ये दोनों घोषणाएं चंपावत को शिक्षा, कृषि और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में एतिहासिक कदम हैं। शुक्रवार को शारदा घाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने ये घोषणाएं कीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय बनने से यहां पर कृषि और उद्यान के क्षेत्र में काम होंगे। चंपावत जिला कृषि और उद्यान के क्षेत्र समृद्ध है। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में काम तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए विश्वविद्यालय की आवश्यकता महसूस होती है। कृषि विवि के लिए पिछले दिनों उनकी जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति से भी वार्ता हुई है। चंपावत जिले में कृषि विश्वविद्यालय खुलने से पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल जिले के युवाओं को भी लाभ मिलेगा।

सीएम धामी ने इस दौरान 185.20 करोड़ से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। साथ ही 20.50 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। सीएम ने कहा कि परियोजना धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में नई गति लाएगी। यह परियोजना यूआईआईडीबी के माध्यम से संचालित की जा रही है। सीएम धामी ने टनकपुर में शारदा घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेश में सुख शांति एवं कल्याण की कामना की।
विज्ञापन


Dehradun: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां तेज, राज्य स्थापना दिवस पर प्रस्तावित है कार्यक्रम

विज्ञापन

लैंड पोर्ट से व्यापार और रोजगार के खुलेंगे द्वार : सीएम
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा स्थित गुदमी क्षेत्र में नेपाल सीमा पर लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से करीब पांच सौ करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले आधुनिक लैंड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि परियोजना भारत-नेपाल के बीच सहयोग, व्यापार और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में सहायक होगी। लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस महत्वाकांक्षी परियोजना को उत्तराखंड सरकार के सहयोग से तेज़ी से आगे बढ़ा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें