फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: निर्धन परिवार की ऊषा ने 10वीं में प्रदेश में पाया 24वां स्थान

Sat, 19 Apr 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
ऊष बोरा। संवाद 
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा सरस्वती विद्यामंदिर इंटर काॅलेज की छात्रा ऊषा बोरा ने हाईस्कूल परीक्षा में 94.40 प्रतिशत आंक प्राप्त कर प्रदेश भर में 24वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों के साथ साथ ही क्षेत्र में खुशी की लहर है। ऊषा आगे चलकर प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती है। वह निर्धन परिवार की छात्रा हैं। पांच भाई बहनों में तीसरी हैं। प्रधानाचार्य माधवा नंद भट्ट बताते हैं कि ऊषा शुरू से ही मेधावी रही है। उसके पिता नहीं हैं, परिवार के पालन पोषण के लिए मां निर्मला बोरा घर से बाहर पंजाब में रहकर प्राइवेट नौकरी करती हैं। घर पर उनके मामा कैलाश उनकी देखरेख करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें