फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग होगा प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली पुलिस आरक्षी परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, त्रुटि रहित, सूचिता पूर्वक के साथ संपन्न कराने के जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं परीक्षा प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। आयोग की लिखित परीक्षा 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे तक परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा। परीक्षा के लिए चंपावत और लोहाघाट में आठ-आठ और टनकपुर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने प्रधानाचार्यों एवं परीक्षा प्रभारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र में कोई भी अभ्यर्थी मोबाइल, घड़ी अथवा अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्र के बाहर गहनता से चेकिंग की जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिसकर्मी तैनात रहेगा जो परीक्षा के लिए कोषागार से पेपर परीक्षा केंद्रों को ले जाएंगे और परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक पेपरों को पोस्ट ऑफिसों में जमा करेंगे।
बैठक में बताया गया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी और इसके भीतर यदि कोई भी फोटोस्टेट की मशीन की दुकान होगी तो वे बंद रहेगी। परीक्षा केंद्र की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र में एक ऑब्जर्वर तैनात रहेगा। सभी जोनल मजिस्ट्रेटों को 17 दिसंबर को ही सारे परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। बैठक में लोक सेवा आयोग से तैनात मुकेश सुतेड़ी, नवीन जोशी, हरीश फर्त्याल, जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम रिंकू बिष्ट, अनिल कुमार चन्याल, हिमांशु कफलटिया, तहसीलदार ज्योति नपलच्याल, पिंकी आर्या, जिला शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, बीईओ चंपावत भारत जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें