चंपावत राहत शीविर के मजदूरों को भेजा जाने से पूर्व कागजातों की जांच करती राजस्व विभाग की टीम ।
- फोटो : AMAR UJALA
चंपावत। चंपावत के रैनबसेरा राहत शिविर के 17 मजदूरों को शनिवार शाम यहां से शिफ्ट कर दिया गया। इन मजदूरों को रोडवेज की बस से भेजा गया। उत्तर प्रदेश के बहेड़ी के रहने वाले ये मजदूर ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा और रुद्रपुर में शिफ्ट किए जाएंगे। शनिवार को नायब तहसीलदार ज्योति थपवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने इन मजदूरों के प्रपत्रों की औपचारिकता पूरी की। डॉ. मनीष बिष्ट और डॉ. गिजेेंद्र सिंह ने मजदूरों का बुखार नापने के साथ ही अन्य चिकित्सकीय परीक्षण किया। रैनबसेरा के इस राहत शिविर के दो मंजिल में कुल 40 मजदूर हैं। 9 मजदूरों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। और अब यहां कुल 14 मजदूर रह गए हैं। राजस्व विभाग की टीम में राजीव मेहरा आदि शामिल थे।
:: आइसोलेशन से हटाया, क्वारंटीन किया गया नेपाली मजदूर :: संस्थागत क्वारंटीन की तादाद घटकर 45 हुई :: चंपावत। चंपावत जिले का एकमात्र आइसोलेशन में रखा गया नेपाली मजदूर अब क्वारंटीन में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं संस्थागत क्वारंटीन की संख्या में भी एक की कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग के जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि संस्थागत क्वारंटीन की संख्या 46 से घटकर 45 हो गई है, जबकि होम क्वारंटीन लोगों की संख्या 37 बढ़कर 5198 हो गई है। जिले में अब तक एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं है। चंपावत जिले के अब तक के सभी 46 सैंपल निगेटिव आए हैं।
शिफ्ट किए जाने से पहले चंपावत में मजदूर का बुखार नापते डाँक्टर।
- फोटो : AMAR UJALA
शिफ्ट किए जाने से पहले चंपावत में मजदूर का बुखार नापते डाँक्टर।