फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी नागरिक फरीदा नोएडा से गिरफ्तार

Sun, 28 Feb 2021 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत/नोएडा
विज्ञापन
फरीदा मलिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिना पासपोर्ट और वीजा के नेपाल से भारत आने की दोषी पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी नागरिक फरीदा मलिक को शुक्रवार को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। फरीदा को मिली जमानत को जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष नैथानी ने पिछले सप्ताह खारिज कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से सुनाई गई उसकी सजा को बरकरार रखा था।

विज्ञापन


एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि फरीदा मलिक को शुक्रवार को नोएडा से गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आव्रजन अधिकारियों ने 12 जुलाई 2019 को सीमांत बनबसा चेकपोस्ट पर बगैर वीजा और पासपोर्ट के काठमांडो से भारत आ रही बस से पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी नागरिक फरीदा मलिक (50) पुत्री सुल्तान अख्तर मलिक को पकड़ा था। उसके खिलाफ बनबसा थाने में केस दर्ज किया गया था।

सीजेएम धर्मेंद्र कुमार ने पांच मार्च 2020 को विधिक दस्तावेजों के बगैर बनबसा में प्रवेश करने पर उसे चार वर्ष के सश्रम करावास की सजा सुनाते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। 21 अप्रैल 2020 को अदालत ने कुछ शर्तों के साथ फरीदा को जमानत दे दी थी जिसे पिछले हफ्ते खारिज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें