फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना तनाव के बीच राहत भरी खबर : सीमांत के लोगों को जल्द मिलेगा इलेक्ट्रिक रेल सेवा का तोहफा 

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश देउपा (संवाद), टनकपुर (चंपावत)। कोरोना महामारी के खतरे के बीच सीमांत के लोगों को रेलवे जल्द इलेक्ट्रिकल रेल सेवा का तोहफा देना जा रहा है। बहुत जल्द सीमांत के अंतिम रेल हेड टनकपुर से यह सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए रेलवे ने धरातल पर काम भी शुरू कर दिया है। रेलवे की विद्युत इकाई के इंजीनियरों की टीम ने टनकपुर छोर से भी काम शुरू करने के लिए सर्वे किया है। नेपाल और चीन से लगी सीमा में लिपुलेख तक सड़क पहुंचाने के बाद अब सरकार ने सीमांत के अंतिम रेल हेड टनकपुर को भी फास्ट ट्रेक रेल सेवा से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। पहले चरण में पीलीभीत से टनकपुर और इज्जत नगर को इलेक्ट्रिकल रेल लाइन बिछाने की योजना है। जबकि दूसरे चरण में टनकपुर से शाहजहांपुर का काम शुरू होगा। शुक्रवार को रेलवे की विद्युत इकाई के इंजीनियरों की टीम ने इसके लिए पीलीभीत से खटीमा तक स्थलीय सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की है। इस माह में विद्युत लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। उप मुख्य विद्युत अभियंता पुलकित श्रीवास्तव के नेतृत्व में सर्वे को पहुंची टीम ने कार्यदायी ठेकेदार के साथ पीलीभीत से टनकपुर तक इसका सर्वे किया है। उप मुख्य विद्यत अभियंता ने बताया कि टनकपुर को इलेक्ट्रिकल रेल सेवा से जोड़ने के लिए सर्वे पूरा हो चुका है। इस माह यानि जून के अंतिम सप्ताह में इस पर काम भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च 2021 तक टनकपुर से पीलीभीत तक इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इधर स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल ने बताया कि कासगंज तक इलेक्ट्रिक लाइन का काम पूरा होने के बाद इज्जतनगर से पीलीभीत और टनकपुर को भी इलेक्ट्रिक रेल सेवा से जोड़ने का काम शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें