फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : लोहाघाट ब्लॉक के 26 गांवों में शुरू होगी जलजीवन मिशन योजाना, घर घर पहुंचेगा पानी

विज्ञापन
चंपावत के चिढियाढूंगा में जीवन जल मिशन को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी, चंपावत। केंद्र सरकार की ओर से जीवन जल मिशन के तहत लोगों को घर-घर पेयजल सुविधा देने के लिए घर-घर सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। चंपावत जिले में प्रारंभिक चरण में लोहाघाट ब्लाक में 26 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जल निगम, जल संस्थान एवं स्वजल के संयुक्त तत्वावधान में एवं नोडल एजेंसी न्यू इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हिमालया के सहयोग से गांवों का शुरुआती सर्वेक्षण शुरू हो गया है। साथ ही ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में कमेटी का गठन किया जा रहा है। संस्था के कार्यक्रम संयोजक बृजेश कुमार ने बताया कि हर राजस्व गांव की ग्राम कार्ययोजना तैयार की जा रही है। योजना के तहत गांव के हर घर में पेयजल सुविधा, जल संवर्धन एवं गांव को साफ रखने के किए जाएंगे। ग्राम पंचायत की योजना में पांच फीसदी अनुदान ग्रामीणों को देना होगा। --::: इन ग्राम पंचायतों का किया गया चयन :: पुल्ला, टुनकांडे, मौडा़, मझेड़ा गुरेली, कोटला, बगोटी, विविल फोर्ती, डूंगरी फर्त्याल, डुंगरालेटी, टुंटा, चिढियाढूंगा, बसकुनी, गुडमांगल, जाख, जिंडी, खाईकोट, मडलक पांडेय, मजपीपल, मोत्यूराज, निडिल, पऊ, सैलपैडू, सीलिंग। --::: चिड़ियायाढुंगा में दी गई मिशन की जानकारी :: चंपावत। लोहाघाट ब्लाक के चिड़ियायाढुंगा ग्राम पंचायत में जीवन जल मिशन की जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान द्रौपदी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी ओर से पूरा सहयोग देने का वायदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें