फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड़ीसेरा के बजाय अब कुइयां गांव में बनेगा उप केंद्र

विज्ञापन
उप केंद्र स्थल का मुआयना करते ऊर्जा निगम के अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। ऊर्जा निगम ने 33/11 केवी उपकेेंद्र निर्माण के लिए भूमि के चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीओ विकास भारती के नेतृत्व में निगम के अधिकारियों ने कई स्थलों का मुआयना करने के बाद अमोड़ी के कुइयां गांव में उपकेंद्र प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन

बिजली लाइन पर बढ़ते लोड को देखते हुए 33/11 केवी का नया उपकेेंद्र प्रस्तावित है। चल्थी, खेतखोला, एड़ीसेरा, स्वांला, अमोड़ी आदि क्षेत्रों में मुआयने के बाद कुइयां को प्रस्तावित किया गया है। जेई रमेश पंत ने बताया कि पहले एड़ीसेरा गांव में उपकेंद्र प्रस्तावित था, लेकिन वहां ग्रामीणों ने जमीन देने से इंकार कर दिया। इसके बाद निगम ने क्षेत्र में उपकेंद्र बनाने के लिए कुइयां गांव का चयन किया है। यह इलाका उपकेंद्र बनाने के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। जमीन तय होने के बाद निर्माण के लिए बजट का प्रस्ताव ऊर्जा निगम मुख्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें