फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में जिला पंचायत अध्यक्ष की अनारक्षित सीट

Fri, 01 Aug 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राज्य में पंचायत राज ने जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों का आरक्षण तय कर दिया है। जनपद चंपावत में जिपं अध्यक्ष की सीट अनारक्षित तय की गई है। सीट के लिए दो से चार अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। पांच अगस्त को प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और आरक्षण का अंतिम प्रकाशन छह अगस्त को होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार चंपावत में सीट अनारक्षित होने के बाद प्रथम दृष्टया जिपं अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महराना की पत्नी निर्मला महराना (पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंपावत और जिपं सदस्य), आनंद सिंह अधिकारी, शैलेश जोशी का नाम सामने आ रहा है। सूची लंबी भी हो सकती है लेकिन अंतिम फैसला प्रदेश पदाधिकारी राय शुमारी से करेंगे। इधर सीट अनारक्षित होने के बाद समर्थकों ने संभावितों के फोटो डालकर ताल ठोक दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें