फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बेटी को नहीं जिता पाए पूर्व विधायक फर्त्याल

Fri, 01 Aug 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जनपद में जिला पंचायत की सबसे हॉट पाटन पाटनी सीट पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी की पत्नी सुनीता जोशी ने पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की बेटी सुष्मिता फर्त्याल को 2174 मतों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

नाराज पूर्व विधायक ने पार्टी से इतर जाकर बेटी को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा था लेकिन उनकी जीतोड़ मेहनत काम नहीं आई और जनता ने भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में अधिक मतदान किया। पंचायत चुनाव में नामांकन के बाद से ही यह सीट हॉट बनी हुई थी। इस सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई थी।
बृहस्पतिवार को घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सुनीता को 5570 मत और सुष्मिता को 3396 मत मिले। जनादेश को स्वीकार करते हुए सचिन और सुनीता ने मतदाताओं का आभार जताया। सचिन ने भाजपा के प्रदेश, जिला नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का और जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से जो लगातार दिन-रात लोगों की सेवा की जाती रही है, लोगों ने उन पर आशीर्वाद के तौर पर वोट बरसाए। उन्होंने कहा कि वह जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें