टनकपुर (चंपावत)। नगर के एफसीआई मार्ग पर अज्ञात मैक्स वाहन ने राहगीरों को टक्कर मार दी जिससे अफरातफरी मच गई। तीन घायलों का उप जिला अस्पताल में इलाज किया गया। इनमें एक घायल के पांव में गंभीर चोट होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार को एफसीआई मार्ग पर अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में आमबाग निवासी सागर विश्वकर्मा (28) पुत्र भीमराम, आंबेडकर नगर निवासी अरविंद शर्मा (22) पुत्र महेंद्र शर्मा और पुरनपुर, यूपी निवासी संदीप (32) पुत्र जगदीश सिंह घायल हो गए। डाॅ. उमर ने बताया कि अरविंद शर्मा को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया है। जबकि दो अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।