फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां पूर्णागिरि मेले में निर्बाध बिजली मिलेगी, तैयारी तेज

Sun, 16 Feb 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। होली के बाद 15 मार्च से उत्तर भारत का प्रमुख मां पूर्णागिरि मेले का आगाज होगा। मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद हैं। ऊर्जा निगम की ओर से धाम क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए में डबल एलटी लाइन और नई लाइन बिछाई जा रही है। उम्मीद है कि पांच मार्च तक नई लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन ने तीन माह तक चलने वाले मेले में उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बीते दिनों डीएम नवनीत पांडे ने तैयारियों की समीक्षा बैठक ली और 15 मार्च से मेले के आगाज ही हरी झंडी दी थी।
इसमें प्रमुख निर्बाध बिजली व्यवस्था को लेकर एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि इस बार लोहियाहेड से बनबसा तक डबल सर्किट लाइन से जंगल में टहनियां गिरने से फाल्ट आने पर दूसरी लाइन से निर्बाध बिजली मिलेगी, जो टनकपुर से होकर धाम भी इससे जुड़ा है।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि धाम क्षेत्र में भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक डबल सर्किट लाइन तैयार की जा रही है, नई लाइन का कार्य तेज है। लाइन में आ रहे पेड़ों की लापिंग भी की जा चुकी है और लाइन की मरम्मत की जा रही है। मेले में इस बार निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें