फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दुर्भाग्य... बसौटा के मरीजों के लिए एंसुलेंस का काम करती है डोली

Sat, 15 Nov 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी/चंपावत। उत्तराखंड राज्य गठन के 25 साल बाद भी ग्राम पंचायत धूनाघाट के बसौटा गांव सड़क से नहीं जुड़ पाया है। इस कारण बीमार, बुजुर्गों, घायलों और गर्भवतियों को तीन किमी दूर मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए लोगों को डोली का सहारा लेना पड़ रहा हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जून 2023 में सीएम घोषणा के बाद गांव में रहने वाले 35 परिवारों को सड़क की उम्मीद थी लेकिन दो साल बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं नहीं हो सका। यहां की लगभग 350 की आबादी पैदल चलने को मजबूर हो रही है।
विज्ञापन

बसौटा, मेलटा, तल्ली लड़ी, कानाकोट के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क बनाने की गुहार लगाते-लगाते थक चुके हैं। विभाग और शासन प्रशासन की अनदेखी से आज तक वह सड़क से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक शासन प्रशासन से कोरे आश्वासन ही मिले हैं। सड़क सुविधा न होने से 35 में से छह परिवार गांव से पलायन कर चुके हैं। ग्रामीणों ने जल्द इस सड़क को बनाने की मांग की है।

बोले ग्रामीण
सड़क के अभाव में बीमार, घायलों और गर्भवतियों को अस्पताल ले जाने के लिए डोली ही एक मात्र सहारा है। गांव से लगातार हो रहे पलायन के कारण डोली उठाने के लिए लोग भी नहीं मिल रहे है। - चंदन सिंह बोहरा ग्रामीण।
विज्ञापन


सीएम घोषणा के दो साल बीतने के बाद भी अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया हैं। ग्रामीण लगातार शासन प्रशासन से सड़क बनाने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन शासन प्रशासन की अनदेखी के कारण आज तक लोग सड़क से वंचित हैं। - मुकेश सिंह बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें