फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के तहत प्रशासन को किया है अलर्ट

Sun, 19 Jun 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
 डिग्री कॉलेज भवन निर्माण को पचास लाख की राशि अवमुक्त कर दी गई है। विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि जल्द ही बनबसा विकास का हब बनेगा।  उन्होंने कहा कि विकास कार्य में किसी तरह की कोताही नही बरती जाएगी। प्रशासन को बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


विधायक खर्कवाल ने कहा कि जल्द ही डीग्री कॉलेज का अपना भवन होगा। शासन से भवन निर्माण को 50 लाख रुपये की पहली किश्त अवमुक्त कर दी गई है। शारदा तट पर जल्द ही 3 लाख रुपये की लागत से शवदाह गृह का निर्माण शुरू किया जाएगा। स्टेडियम में भी कई कार्य कराए जाऐंगे। जल्द ही बास्केट बाल कोर्ट और वॉलीबाल कोर्ट बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को बरसात में बाढ़ के तहत अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर बसे हेलागोठ में वन विभाग को बाढ़ सुरक्षा इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं। हेलागोठ के 18 परिवारों को सोलर लाइटें दी गई हैं। इस मौके पर हरीश भट्ट, फिरोज खान, रमेश चंद, कपिल भार्गव, अनिल चौधरी, अमित भट्ट आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें