फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवि बनबसा ने जीता उद्घाटन मैच

Thu, 24 Dec 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। उद्घाटन मुकाबला केंद्रीय विद्यालय बनबसा की टीम ने जीता। दूसरे मैच में सेंट फ्रांसिस स्कूल ने एल्केमिस्ट को हराया।
विज्ञापन


स्टेडियम मैदान में शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया। उद्घाटन मैच में केंद्रीय विद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 116 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा की टीम 99 रन पर ऑलआउट हो गई। केंद्रीय विद्यालय के गेंदबाज शेखर जोशी ने तीन विकेट लिए।

दूसरे मैच में सेंट फ्रांसिस इंटर कालेज ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 125 रन बनाए। शुभम धामी ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। जवाब में एल्केमिस्ट इलेवन मात्र 45 रन पर ऑलआउट हो गई। सेंट फ्रांसिस के गेंदबाज राजेंद्र ने 6 विकेट चटकाए। मैच के निर्णायक दीपक सेठी और आकाश थे। हिमांशु और अरूण ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। इस मौके पर शेखर, योगेश परवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें