फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 15 फुटबाल प्रतियोगिता 

Sun, 27 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
अंडर 15 फुटबाल प्रतियोगिता  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जिला खेल विभाग की ओर से अंडर 15 फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। स्टेडियम बी ने उद्घाटन मुकाबला जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ प्रतिष्ठित व्यवसायी ललित वर्मा ने किया। यहां मिनी स्टेडियम में खेल विभाग की अंडर 15 फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच खेले गए।
विज्ञापन


पहला मुकाबला स्टेडियम बी और विद्यामंदिर बी के बीच हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बिना गोल किए बराबर रहीं। मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से किया गया। विनय और हितेश के एक-एक गोल की बदौलत मिनी स्टेडियम ने मैच 2-0 से जीत लिया। दूसरा मुकाबला स्टेडियम ए और फागपुर के बीच खेला गया।

स्टेडियम की टीम ने एक गोल से मैच जीत लिया। स्टेडियम के खिलाड़ी नितेश ने एकमात्र गोल किया। फुटबाल कोच आरबी मल्ल रेफरी, राहुल भट्ट, योगेश चंद लाइनमैन रहे। वरिष्ठ खिलाड़ी राम सिंह रावत मैच के विशिष्ट अतिथि थे। जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि विजेता टीमों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें