फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक चाय की दुकान में घुसा, तीन घायल 

Tue, 24 Jan 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक चाय की दुकान में घुसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शक्तिमान ट्रक के क्लीनर की लापरवाही से असंतुलित ट्रक स्नानघाट का गेट तोड़ते हुए चाय की दुकान में घुस गया। हादसे में चाय की दुकान का स्वामी, उसकी पत्नी, उनका दस वर्षीय पुत्र चोटिल हुआ है। पुलिस की गैर मौजूदगी में ट्रक स्वामी, प्रभावितों ने आपसी समझौते से मामला निपटा लिया। शारदा स्नानघाट गेट के पास शक्तिमान ट्रक यूए 03/3857 खड़ा था।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह ट्रक के क्लीनर ने ट्रक स्टार्ट किया तो अचानक गेर पड़ने से आगे बढ़े ट्रक ने पहले स्नानघाट के गेट पर टक्कर मारकर गेट का पीलर तोड़ दिया और फिर गेट के बगल  में स्थित चाय की दुकान के झाले में घुस गया। हादसे के समय दुकान में करीब छह लोग मौजूद थे।

चपेट में आने से दुकान स्वामी राकेश सिंह, उसकी पत्नी मीना, दस वर्षीय पुत्र आयुष को चोट लगी, जबकि अन्य लोगों ने अनियंत्रित ट्रक को देख दुकान से बाहर निकल कर जान बचाई। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि मामला थाने तक नहीं पहुंचा। छानबीन में पता चला कि ट्रक स्वामी, नगर पालिका प्रशासन, पीड़ित चाय दुकानदार ने आपस में समझौता कर मामला निपटा लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें