फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित खनन से गड्ढों में तब्दील हुई चल्थी की नदी

Fri, 22 Feb 2019 10:45 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत।
विज्ञापन
चल्थी में अनियंत्रित खनन से गड्ढे में तब्दील हुई लधिया नदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 चल्थी क्षेत्र में अनियंत्रित खनन ने लधिया नदी को गड्ढों में तब्दील कर दिया है। बेखौफ हो रहे खनन पर लगाम लगाने में वन विभाग और प्रशासन नाकाम हो रहा है। साथ ही एक ही रवन्ने से कई बार वाहनों की आवाजाही के भी आरोप लग रहे हैं। ये पूरा इलाका चल्थी वन चौकी और पुलिस चौकी के बेहद करीब होने के बावजूद अवैध खनन पर लगाम नहीं लग पा रही है। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 39 किलोमीटर दूर चल्थी, बेलखेत आदि क्षेत्रों में खनन के आठ पट्टे दिए गए हैं। इन पट्टों की आड़ में कुछ लोग नदी और आसपास से कायदे-कानून को ताक पर रखकर खनन कर रहे हैं। नदी के आसपास से रेता और पत्थर को निकालने के लिए दो मीटर से अधिक खुदाई कर डाली है। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने चल्थी चौकी को खनन के अवैध धंधे पर लगाम लगाने के लिए खनन क्षेत्र का औचक मुआयना करने के आदेश दिए।


साथ ही खनन सामग्री ले जा रहे वाहनों के रवन्ने को चेक करने को भी कहा गया है। उन्होंने अवैध खनन पर रोक नहीं लगाने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की भी चेतावनी दी है। सबसे खास बात यह है कि चल्थी में पुलिस चौकी के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन विभाग की चौकी भी है। इसके बावजूद नदी और उसके आसपास के इलाकों को खोदने पर लगाम नहीं लग पा रही है। बता दें कि पिछले साल चंपावत की एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने औचक छापेमारी में अवैध खनन के आरोप में आठ स्टॉकों को सीज किया था। 
विज्ञापन


चल्थी क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए मौका मुआयना किया जाएगा। यहां के कई पट्टों की समयावधि जल्द ही समाप्त होनेे वाली है। खनन स्थल के अलावा स्टॉकों की जांच की जाएगी। गलत पाए जाने पर जरूरी कार्यवाही की जाएगी। 
लेखराज सिंह, खनन अधिकारी, चंपावत। 


शारदा में जेसीबी से हो रहा खनन 
टनकपुर की शारदा नदी में कुछ स्थानों पर जेसीबी के जरिए खनन किया जा रहा है। शारदा नदी पर इन दिनों बाढ़ से बचाव का भी काम चल रहा है। इसके लिए सिंचाई विभाग नदी के डायवर्जन का काम कर रहा है। इस डायवर्जन की आड़ में जेसीबी के जरिए खनन सामग्री की चोरी की जा रही है। खनन अधिकारी लेखराज सिंह का कहना है कि जेसीबी के जरिए खनन गलत है। इस मामले में कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि एक फरवरी को वन विभाग ने भी नियमों को ताख पर रख काम करने पर सिंचाई विभाग के काम को रुकवा दिया था। इसके कुछ समय बाद फिर से काम शुरू हो गया था। वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार का कहना है कि जेसीबी से खनन करने की वन विभाग की ओर से अनुमति नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें