क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का पारा सातवें आसमान पर है। जल्द कटौती बंद न किए जाने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
आए दिन क्षेत्र में हो रही कटौती से उपभोक्ता खासे परेशान हो गए हैं। भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोगों का बुरा हाल है। बिजली आधारित करोबारियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी ने कहा कि आए दिन फाल्ट आने से घंटो बिजली गुल रहती है, इसके बाद भी क्षेत्र में घंटों कटौती की जा रही है। उन्होंने एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन के पांच किमी परिधि क्षेत्र को कटौती मुक्त रखने की मांग की है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, देवभूमि व्यावार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, एलायंस क्लब अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र पाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता हेमेंद्र रावत, बीडीसी सदस्य पुष्कर कापड़ी, गजेंद्र चंद, महेश जोशी, जगदीश चंद आदि ने कटौती बंद न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। विभाग के जेई परमिंदर सिंह ने बताया कि कटौती ऋषिकेश कंट्रोल रूम के निर्देश पर की जा रही है। कटौती का समय और समयावधि कंट्रोल रूम से तय की जाती है।