फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट अस्पताल में 15 दिन बाद अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू

Thu, 16 Nov 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करती चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट(चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में 15 दिन से बंद अल्ट्रासाउंड सेवा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। इस दौरान दूर-दराज से आई गर्भवतियों और अन्य रोगियों ने अल्ट्रासाउंड कराए। उप जिला अस्पताल में बीते 15 दिन से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा के छुट्टी जाने के कारण अल्ट्रासाउंड सेवा ठप हो गई थी।
विज्ञापन

लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की तो सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने केवल एक दिन जिला मुख्यालय से रेडियोलॉजिस्ट को लोहाघाट भेजकर अल्ट्रासाउंड कराए थे। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी ने बताया कि अब अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्थाएं सुचारु हो गई हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 16 अल्ट्रासाउंड किए हैं। अब सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार का रोस्टर बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें