लोहाघाट उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करते चंपावत जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डा.प्रदीप ब?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में सात दिन बाद अल्ट्रासाउंड शुरू होने से मरीजों ने राहत की सांस ली। अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ.एलएम रखोलिया के कोरोना संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होने बंद हो गए थे।
बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी के आदेश के बाद चंपावत जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट ने इस अस्पताल में सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। इस दौरान विकासखंड लोहाघाट, पाटी और बाराकोट से आईं करीब 20 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा सुचारु हो गई है। सीएमओ ने बताया कि डॉ. रखोलिया के स्वस्थ होने तक डॉ. बिष्ट लोहाघाट अस्पताल में सप्ताह में दो दिन बृहस्पतिवार और शुक्रवार अपनी सेवाएं देंगे। संवाद