फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने वालों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
लोहाघाट सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करते रेडियोलॉजिस्ट डा.एलएम रखोलिया। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना काल में चार माह के दौरान सोमवार को सीएचसी में अल्ट्रासाउंड कराने वालों की सबसे अधिक भीड़ रही। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पिथौरागढ़ जिले समेत जिले के नेपाल सीमा से लगे गांवों से गर्भवती महिलाएं पहुंचीं थीं। सोमवार को सीएचसी में अल्ट्रासाउंड के लिए सुबह से ही गर्भवती महिलाओं सहित अन्य लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड कराने आए लोगों को सुरक्षित दूरी का पालन कराया गया। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया ने बताया कि सोमवार को कोरोना काल में सबसे अधिक 50 लोग अल्ट्रासाउंड के लिए आए थे। इनमें 35 गर्भवती महिलाओं समेत 15 सामान्य लोगों के अल्ट्रासाउंड किए गए। डॉ. रखोलिया ने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के अलावा चंपावत जिले के नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर, रीठासाहिब, बाराकोट, काकड़ आदि दूरस्थ क्षेत्र से महिलाएं पहुंचीं थीं। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए कोविड 19 के सारे नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें